logo

उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था का किया गया गठन

कानपुर : कानपुर भवानी नगर में उत्तर प्रदेश के भिन्न स्थान से एकत्रित लगभग १०० पूर्व सैनिक ने रिटायर्ड सैनिकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए पुर्व सैनिक संयुक्त संस्था का गठन किया । तीनों सेनाओं से रिटायर्ड पुर्व सैनिकों को जोड़ना की अनोखी पहल की गई है। अधिकतर भूतपूर्व सैनिक संगठन में केवल एक ही सेना के लोग जुड़ते हैं परन्तु इस संस्था में आर्मी , एयरफोर्स , नेवी के सेवानिवृत्त सैनिकों को जोड़ा गया है। संस्था में पीठासीन अधिकारी श्री राम शिवहरे एवं पीठासीन सचिव सुरेंद्रनाथ यादव को नियुक्त किया गया। संस्था का रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2024 को 21 , 1860 के अंतर्गत प्रयागराज से कराया गया है। कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व सैनिकों के कार्य को देखते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया।संस्था के पदाधिकारियों का चयन पांच भागों में किया गया पूर्वी ,पश्चिमी , उत्तरी ,दक्षिणी और मध्य । संस्था के पूर्ण बहुमत से पूर्व सैनिक अजमेर बहादुर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष , एके द्विवेदी एवं डॉक्टर ओ पी त्रिवेदी को प्रवेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। के पी सिंह चौहान को महासचिव सुरेश कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष आर के पांडे को प्रदेश संरक्षक अजय कुमार सिंह को प्रदेश संयोजक संजीव कुमार चौरसिया को मीडिया प्रभारी हरपाल सिंह यादव को लेखा परीक्षक केंद्रीय टीम में नियुक्त करते हुए , पूर्वी क्षेत्र का अध्यक्ष के एन दुबे ,संयोजक मनोज कुमार, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पंकज कुमार दुबे, दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष अजय राज तिवारी संयोजक श्री राम शिवहरे कोषाध्यक्ष एवं सचिव अजय कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया।सुरेंद्रनाथ यादव को मध्य क्षेत्र का अध्यक्ष आरपी कटिहार को संयोजक आरबी सिंह को सचिव एवं कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्र के पदाधिकारी का चयन बाकी है। अंत में पीठासीन अधिकारी द्वारा संस्था के पंजीकरण दस्तावेज व सभी कागजात सबकी उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ए बी सिंह को सौंपे गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी पूर्व सैनिकों को धन्यवाद देते हुए सैनिक सेवा में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। इसके लिए सभा में उपस्थित सभी सैनिकों ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान अजमेर बहादुर सिंह, एके द्विवेदी ,सुरेंद्रनाथ यादव, महेंद्र सिंह, मनोज सिंह तोमर, राजकुमार सिंह, श्री राम शिवहरे, अजय राज तिवारी, ए के शर्मा, अजय सिंह, सुरेश वर्मा , ओ पी त्रिवेदी , हरपाल यादव, संजीव कुमार चौरसिया जी पी शुक्ला ,नरेश सिंह , मानसिंह, आरपी कटियार, के पी चौहान राम सजीवन सिंह एवं अन्य लगभग १०० पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

61
1210 views